फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश ने किसानों की फसल डुबोई, बीमा के बाद भी सिर्फ 150 ने दी सूचना

Mon, 28 Sep 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दो दिन की बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिले में धान और बाजरा की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान की बात सामने आ रही है। खेतों में खड़ी फसल प्रभावित होने के बाद किसानों के सामने अब नुकसान की भरपाई की चिंता है। खास बात यह है कि जिले में करीब 13 हजार किसानों ने खरीफ फसल का बीमा कराया है लेकिन अब तक इनमें से सिर्फ 150 किसानों ने ही बीमा कंपनी को फसल नुकसान की सूचना दी है।
विज्ञापन

बीमा कंपनी के अनुसार फसल नुकसान के 72 घंटे के भीतर किसान को टोलफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके बाद ही नुकसान की सूचना के आधार पर बीमा दावे की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ऐसे में बारिश से प्रभावित बीमित किसानों के पास शिकायत दर्ज कराने के लिए सीमित समय है। बड़ी संख्या में किसानों के अभी शिकायत न करने से सवाल यह भी है कि वे समय रहते अपनी सूचना बीमा कंपनी तक पहुंचा पाएंगे या नहीं।
बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से फसल खराब होने के बाद ऐसे किसान भी शिकायत कर रहे हैं, जिन्होंने फसल का बीमा नहीं कराया था। ऐसे किसानों के लिए फसल बीमा के तहत नुकसान की भरपाई का रास्ता नहीं है। बीमा कंपनी के अनुसार बिना बीमा कराए किसानों को फसल का मुआवजा मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

-
14447 टोलफ्री नंबर पर करें शिकायत
उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले किसानों से 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। शिकायत मिलने के बाद बीमा कंपनी और राजस्व-कृषि विभाग की संयुक्त टीम मौके पर निरीक्षण करेगी। क्षति की स्थिति के अनुसार इसके बाद क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी। किसान अधिक जानकारी के लिए संबंधित ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि), जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें