फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश से गेहूं की चमक फीकी, मानकों में ढील की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। जनपद में हाल ही में हुए आकस्मिक मौसम परिवर्तन और बेमौसम बारिश ने गेहूं की फसल पर बुरा असर डाला है। बारिश के कारण गेहूं की चमक खोने और दानों के सिकुड़ने की समस्या सामने आई है। किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने शासन को रिपोर्ट भेजकर गेहूं खरीद के मानकों में शिथिलता प्रदान करने की मांग की है।
अपर आयुक्त (खाद्य एवं रसद) के निर्देशों के क्रम में, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लाल मणि पांडे और भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (गुण नियंत्रक) की संयुक्त टीम ने जनपद की विभिन्न मंडियों में गेहूं की आवक का गहन परीक्षण किया। टीम ने पाया कि बारिश के कारण गेहूं की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिससे वर्तमान सरकारी मानकों पर खरीद करने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जारी की गई विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार, मंडियों में आ रहे गेहूं के नमूनों में लस्टर लॉस (चमक की कमी) और सिकुड़े व टूटे हुए दानों की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाई गई है। नमूनों में लस्टर लॉस 72 से 80 प्रतिशत तक पाया गया है, जिसे देखते हुए इसे 80 प्रतिशत तक शिथिल करने की सिफारिश की गई है। सिकुड़े व टूटे दाने निर्धारित मानक छह प्रतिशत के मुकाबले नमूनों में यह 11.60 प्रतिशत तक मिला है, जिसे 12 प्रतिशत तक बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि मंडियों में हो रही गेहूं की आवक का संयुक्त विश्लेषण पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने संभागीय खाद्य नियंत्रक, कानपुर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि किसानों के हित को देखते हुए लस्टर लॉस और अन्य गुणवत्ता मानकों में छूट प्रदान की जाए, ताकि किसान अपनी उपज को बिना किसी बाधा के सरकारी केंद्रों पर बेच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें