फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश ने उमस से दिलाई राहत

Thu, 21 Sep 2023 11:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 35: हल्की बारिश के दौरान आते जाते लोग। संवाद
विज्ञापन



बारिश ने उमस से दिलाई राहत


क्रासर
फसल के लिहाज से फायदेमंद है बारिश, अभी है पानी की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/ बकेवर। पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थमा चलने से पड़ रही गर्मी की वजह से लोगों को बुधवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे से शुरू हुई बारिश से कुछ राहत मिली। दोपहर में दो बार करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।

बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। करीब साढ़े 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे तक चली। उधर, कई दिन के बाद बारिश होने से किसान खुश दिखे। बारिश को खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। हालांकि बाजरा की फसल के लिए अब और अधिक पानी बरसना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

कस्बा बकेवर, लखना लवेदी क्षेत्र में बुधवार को हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।करीब दस दिन पहले बारिश हुई थी। जो खरीफ की मुख्य फसल धान व बाजरा के लिए काफी मुफीद साबित हुई थी। इस समय भी धान की फ़सल के लिए इस समूचे क्षेत्र में धान किसान पानी की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। तीन दिन पहले आसमान में बादल छाए रहने के बाद बिना बरसे ही चले गए थे। सोमवार व मंगलवार को काफी तेज धूप भी निकली थी। बुधवार को भी सुबह आसमान साफ था, धूप तेज होने की वजह से गर्मी महसूस की जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बारिश का एक तेज झोंका आने से करीब 15 मिनट ही पानी बरसा। उसके बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आयी।
विज्ञापन

करीब ढाई बजे दोपहर में अचानक ही आसमान में काफी काली घटा घिर आने और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटा से अधिक समय तक रुक- रुक कर तेज बारिश हुई। जो किसानों की फसलों के लिए काफी मुफीद बताई जा रही है।
वर्जन
जनता कॉलेज बकेवर के कृषि विभाग के डॉ. संजय विश्वकर्मा ने बताया कि यह बारिश धान की उन फ़सलों जिनमें बाली निकल रही है बहुत ही लाभदायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें