फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में रेलवे स्टेशन 290वें स्थान पर

Thu, 18 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
इटावा रेलवे स्टेशन का प्रवेश स्थल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। यात्रियों को साफ सुथरा वातावरण देने के लिए रेल प्रशासन ने स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत स्टेशनों पर साफ सफाई के विशेष निर्देश रेलवे बोर्ड ने जारी किए थे। इसी के तहत रेलवे ने देशभर के ए वन व ए ग्रेड के रेलवे स्टेशनों का स्वच्छता सर्वे कराया था। सर्वे की रिपोर्ट रेलवे ने बुधवार को जारी कर दी। सर्वे रिपोर्ट में ए कैटेगरी में आने वाले इटावा रेलवे स्टेशन को 290वां स्थान मिला है जबकि इससे पूर्व पिछले वर्ष रेलवे की स्वच्छता रिपोर्ट में इटावा को 328वां स्थान मिला था। इस प्रकार से साफ सफाई के मामले में इटावा स्टेशन ने एक वर्ष में 38 पायदान की छलांग लगाई है। रेलवे ने देश के ए वन और ए ग्रेड के 407 रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई का सर्वे थर्ड पार्टी ने कराया था। जिसे  क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया ने पूरा किया है। सर्वे में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर पार्किंग, वेटिंग रूम, मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म, वाटर बूथ, बुकिंग रूम को शामिल किया गया था। इसमें यह भी देखा गया था कि स्टेशन पर जरूरत के अनुसार यूरिनल, शौचालय हैं या नहीं, प्लेटफार्म पर ट्रैक की साफ सफाई की क्या स्थिति है और क्या कूड़ा डालने के लिए पर्याप्त कूड़ेदान रखे गए हैं या नहीं। सर्वे स्टेशन के यात्रियों से फीड बैक लेकर किया गया था।  स्टेशनों को रैंक देकर बुधवार शाम रेलवे ने रैंकिंग सूची जारी कर दी। रैंकिंग में विशाखापतनम स्टेशन को पहला, सिकंदराबाद को दूसरा और जम्मूतवी स्टेशन को तीसरा स्थान मिला है। लखनऊ का स्टेशन छठवीं रैंक लेकर टाप टेन में शामिल है।
विज्ञापन


सफाई कर्मी मिलें तो नतीजा हो और बेहतर
इटावा। स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी रैंक में कुछ सुधार होने से खुश हैं। वह कहते हैं कि स्टेशन पर सफाई कर्मियों की भारी कमी है। जहां स्टेशन पर लगभग दो दर्जन सफाई कर्मियों की जरूरत है वहीं सिर्फ चार सफाई कर्मी ही यहां तैनात हैं। इससे सही सफाई नहीं हो पाती है। अगर स्टेशन को जरूरत के अनुसार सफाई कर्मी मिलते हैं तो स्टेशन की सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकता है। उनका प्रयास होगा कि भविष्य में स्टेशन सफाई की दौड़ में और ऊंची छल्लांग लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें