फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर के चलते अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत विजय नगर चौराहे पर गत शनिवार रात को एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सिर पर किसी चोट की वजह से पट्टी बंधी हुई है। शव की शिनाख्त न होने से उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। माना जा रहा है कि शीतलहर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

गत शनिवार रात करीब आठ बजे विजयनगर चौराहे के पास करीब 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खाकी रंग का पेंट और इसी रंग की जैकेट के साथ शरीर पर धारीदार स्वेटर व सफेद रंग की शर्ट मौजूद है। काले रंग के जूते पहने हुए है। उसके पास से एक थैला भी मिला है। लेकिन ऐसी कोई चीज का कागजात नहीं मिले कि जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सिर पर किसी चोट की वजह से पट्टी भी बंधी हुई है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। 72 घंटे इंतजार करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तभी मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

सिर पर बंधी पट्टी के संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर मौजूद आसपास लोगों ने बताया था कि उक्त व्यक्ति शराब पिए था। नशे में गिरने से सिर में चोट लग गई थी। तभी उसकी मरहम पट्टी करवाई गई थी। माना जा रहा है कि नशे के दौरान शीतलहर की चपेट में आने से उक्त अधेड़ उम्र व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें