फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगाए गए 40 सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सीसीटीवी कैमरा लगाता कर्मचारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, फुटओवरब्रिज, टिकट खिड़की समेत परिसर में 40 सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा को लेकर लगाए गए इन कैमरों का कंट्रोल रूम आरपीएफ थाने में बनाया गया है। नव वर्ष में इन कैमरों को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर 6 सीसीटीवी कैमरा, प्लेटफार्म नंबर 2 पर छह कैमरे, प्लेटफार्म नंबर तीन पर चार कैमरे, प्लेटफार्म नंबर चार पर चार कैमरे, प्लेटफार्म नंबर पांच पर तीन कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज पुल पर पांच कैमरे, टिकट खिड़की पर दो कैमरे, वेटिंग रूम में तीन कैमरे, स्टेशन के बाहर परिसर में एक हाईरेंज कैमरा लगाया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी कैमरों को लगाने का कार्य किया जा रहा है। कैमरों का कंट्रोलरूम आरपीएफ थाने में लगाया जाएगा। आरपीएफ प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि अभी इन कैमरों को लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगने से कोई आपराधिक घटना होने पर इन कैमरों की फुटेज से मदद मिल सकेगी। जानकारी होने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें