फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवक ने पिता-पुत्र को चाकू से किया घायल 11

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला ठाकुरी गांव में एक नशेड़ी युवक ने पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को बसरेहर सीएचसी पहुंचाया। हमलावर युवक के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला ठाकुरी निवासी आरोपी गंभीर सिंह पुत्र अमर सिंह ने शुक्रवार को गांव के ही प्रेमबाबू व उनके पुत्र संजय सिंह पर बगैर किसी बात के चाकू से हमला करके घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने घायल पिता पुत्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया।
थाना प्रभारी ने बताया कि चाकू से हमला करने की बात झूठी है। मामला सिर्फ मारपीट का है और मारपीट करने वाला युवक नशा करता है। उसके खिलाफ शांतिभंग कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें