फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकि कमी आने से डेढ़ घंटा प्रभावित रहा हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की अप लाइन में मंगलवार शाम अचानक तकनीकी कमी आने से ट्रेनों को रोक दिया गया। रेलवे की टीम ने रेल ट्रैक की मरम्मत की। डेढ़ घंटे बाद ही इकदिल में खड़ी हावड़ा-कालका मेल व भरथना में खड़ी महानंदा को रवाना किया गया।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले रेलमार्ग (अप लाइन) में पोल संख्या 1149/1315 के पास अचानक तकनीकी कमी आ गई। इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक इटावा सहित अन्य अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और अप लाइन में कॉसन लगा दिया गया।
बताया गया कि दोपहर 3:50 मिनट से लेकर शाम 5:25 मिनट तक रेल विभाग की तकनीकी टीम ने ट्रैक की पटरियों को ठीक किया। पटरियों में अचानक तकनीकी कमी के कारण कानपुर की ओर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही कालका एक्सप्रेस को इकदिल स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन

कानपुर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही महानंदा एक्सप्रेस भरथना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शाम 4:25 पर पहुंची। इसे शाम 5:30 पर रवाना किया गया। भरथना में महानंदा खड़ी होने से यात्रियों को खाने पीने के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री लगातार इस बात को लेकर जानकारी करते हुए नजर आए कि आखिर ट्रैक में आखिर ऐसी क्या कमी आ गई है कि ट्रेन को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
इधर, पीडब्लूआई वीके साहू ने बताया कि भरथना और इटावा के बीच ट्रैक पर स्लीपर पर बदलने का काम चल रहा था। इस कारण परेशानी आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें