फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मंडी रोड पर दूसरे दिन भी लगी वाहनों की कतार, पर नहीं लगा जाम

Fri, 09 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 9 धान लेकर आए वाहनों को एक कतार में सड़क किनारे खड़ा कराती पुलिस। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
भरथना। कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की आवक बढ़ने से शुक्रवार को दूसरे दिन भी मंडी मार्ग समेत बिधूना और ऊसराहार मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बना रहा। सुबह से दोपहर तक धान लदे ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। जाम की समस्या न खड़ी हो इसके लिए पुलिस और मंडी प्रशासन धान लदे वाहनों को एक कतार में खड़े कराने के लिए दिन भी जुटा रहा।
विज्ञापन

मंडी में धान लेकर पहुंचने वालों में कन्नौज व शिवली समेत दूरदराज के क्षेत्रों के किसान भी शामिल हैं। धान की आवक बढ़ने से मंडी परिसर के साथ ही आसपास के मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराते रहे, ताकि मार्ग पर आवागमन बाधित न हो और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंडी सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों से धान की आवक बढ़ी है। मंडी मार्ग पर जाम की समस्या से बचने के लिए धान की लोडिंग के बाद खड़े ट्रकों और अन्य वाहनों को हटवाकर गोदाम भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में धान की आवक के लिए सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, जबकि धान की लोडिंग रात के समय कराई जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी मार्ग सहित आसपास के प्रमुख रास्तों पर यातायात व्यवस्थित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें