फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन का शव सड़क पर रख जाम लगाया

Wed, 06 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पुराने हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सप्ताहभर पहले तार जोड़ते समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल संविदा लाइनमैन की मंगलवार रात दिल्ली स्थित नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव घर पहुंचा तो गुस्साए ग्रामीणों ने  पुराना आगरा हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब घंटे भर की समझाइश के बाद विद्युत निगम के अफसरों ने आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरैया निवासी संविदाकर्मी लाइन मैन विनय पुत्र अमर सिंह सप्ताहभर पहले इकदिल फीडर के तहत तकिया ट्रांसपोर्ट पर शट डाउन लेकर पोल पर  काम कर रहा था। इसी बीच सप्लाई चालू होने से वह झुलस गया। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार को विनय की मौत हो गई। बुधवार देर शाम उसका शव उसके घर सरैया पर पहुंचा।  ग्रामीणोें ने घर के बाहर पुराना आगरा हाईवे पर टेलीफोन के खंभे, ईट पत्थर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर  अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम आरके ग्रोवर मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया।  उपचार में मदद न करने का आरोप लगाते हुए इलाज में खर्च छह लाख रुपये एवं मुआवजा के रूप में 20 लाख रूपये देने क ी मांग करने लगे। अधिशाषी अभियंता ने जब उन्हें तीन लाख रुपये का चेक देने लगे तो परिजनों ने इसे ठुकरा दिया। मौके पर कम से कम पांच लाख रुपये नगद व अन्य मुआवजे की कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पर सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य व सपा नेता आशीष राजपूत भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। काफी देर तक मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिवराज सिंह भीड़ को समझाने में लगे रहे लेकिन भीड़ जाम खोलने क ो तैयार नहीं हुई। इसी बीच अधिशाषी अभियंता आरके ग्रोवर नकद सहायता राशि लाने की बात कहकर मौके से चले गए। पीएसी को भी मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें