फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय और पात्र गृहस्थियों को मिलेंगे नए राशन कार्ड

Wed, 06 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंत्योदय और पात्र गृहस्थियों को नए राशन कार्ड मिलेंगे। शासन ने नए राशन कार्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कर्मचारी कल्याण निगम को इसका दायित्व सौंपा गया है। पूर्ति विभाग इन राशन कार्डों को प्राप्त कर वितरित करेगा। विभागीय स्तर से लाभार्थियों का डाटा शासन स्तर पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद उन परिवारों को ही गेहूं-चावल आदि सामग्री सस्ते दर पर मिल रही है, जिनके नाम एनएफएसए सूची में शामिल हैं। इस सूची में अंत्योदय श्रेणी, बीपीएल और ऐसे एपीएल राशन कार्ड धारक शामिल हैं, जिनकी माली हालत अच्छी नहीं है। जिन परिवारों को एनएफएसए सूची से जोड़ा गया है, वह सभी ऑनलाइन फीड हैं। इन लोगों को फिलहाल पूर्ति विभाग से सर्टीफाइट ऑनलाइन कॉपी के जरिये खाद्यान्न मुहैया कराया जा रहा है। अब इस वैकल्पिक व्यवस्था को समाप्त कर सूची में दर्ज सभी पात्रों को नए राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। मई में शासन से नए राशन कार्ड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यूं होगी प्रकिया
जिले की एनएफएसए सूची पर गौर करें तो वर्तमान में 2.77 लाख परिवार इसमें शामिल हैं। जबकि शासन ने पहले चरण में 40 प्रतिशत परिवारों को राशन कार्ड देने का मन बनाया है। इस तरह पहले चरण में करीब एक लाख 10 हजार परिवारों को राशन कार्ड मिलेंगे। जिसमें से 46 हजार परिवार अंत्योदय के हैं। करीब 60 हजार राशन कार्ड पात्र गृहस्थियों को दिए जाएंगे। शेष पात्र गृहस्थियों को दूसरे चरण में राशन कार्ड उपलब्ध हाेंगे। पात्र गृहस्थियों को राशन कार्ड देने में भी दुकानवार प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिस दुकान को चयनित किया जाएगा। उस दुकान की सभी पात्र गृहस्थियों को राशन कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें