फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र कल, खरीदारी के लिए है फलदायकद्घद्घद्घ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। करवाचौथ के बाद दीवाली के लिए बाजार सज गए हैं। लोगों में वाहन, गहने खरीदने का उत्साह है। इसमें पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व है। इस बार ये 18 अक्तूबर मंगलवार को पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 5:14 बजे से लेकर पूरे दिन रहेगा। मान्यता है कि इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक टिकती है।
विज्ञापन

सूर्य की तुला संक्रांति बना रही खास
ज्योतिषाचार्य राजीव अग्रवाल ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में सभी नक्षत्रों में पुष्य को श्रेष्ठ माना जाता है। गणनाएं 27 नक्षत्रों के आधार पर की जाती हैं। इनमें आठवां स्थान पुष्य नक्षत्र का है। इसे सौभाग्य, समृद्धि, सुख, संपदा और पोषण करने वाला माना जाता है। पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी का महा मुहूर्त 26 घंटे 48 मिनट रहेगा। इस दिन सूर्यदेव मीन राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे। इसे सूर्य की तुला संक्रांति और भी खास बना रही है।
ऐसे में सोना-चांदी, जमीन, जायदाद, घर वगैरह खरीदना काफी फलदायी साबित होगा। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन पुष्य नक्षत्र 18 अक्तूबर को सुबह 5:14 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 8:02 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

सिद्ध योग शाम 4:53 बजे तक
ज्योतिषाचार्य अनूप मिश्रा ने बताया कि इस नक्षत्र में सोना-चांदी और जमीन खरीदना शुभ होता है। मूर्ति स्थापित करने, मंत्र और हाथ जोड़ी को जागृत करने के लिए भी ये सबसे अच्छा समय होता है इस दिन सिद्ध योग शाम 4:53 बजे तक रहेगा। इसके बाद साध्य योग लगेगा। इस दौरान बहीखाता या कलम दवात खरीदकर उनकी पूजा करनी चाहिए।
स्कूटी और बाइकों की बुकिंग हो चुकी
शोरूम संचालकों ने 18 अक्तूबर को पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र में बड़े पैमाने पर वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद जताई है। हर्ष नगर रोड स्थित बाइक शोरूम के संचालक कपिल चौबे ने बताया कारोबार अच्छा चल रहा है। पुष्य नक्षत्र पर वाहनों की खरीद के लिए बुकिंग हो रही हैं। 94 हजार से लेकर करीब दो लाख रुपये तक की कई स्कूटी और बाइकों की बुकिंग हो चुकी है।
गहनों की खरीदारी का भी उत्साह
रामगंज रोड सैदवाड़ा स्थित एक ज्वैलरी दुकान के संचालक उज्ज्वल पोरवाल ने बताया कि हर वर्ग की पसंद के गहने उपलब्ध हैं। खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र की विशेष मान्यता है। इसके लिए बुकिंग हो गईं हैं। डायमंड रिंग सेट 5700 रुपये से लेकर दो से ढाई लाख तक में हैं। गोल्ड के रिंग सेट की शुरुआत 15 हजार रुपये से है। सिल्वर की आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी दो हजार से लेकर 40 हजार रुपये में उपलब्ध है। खरीदारों को ये पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें