फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म के टाइल्स उखाड़ते निकली मालगाड़ी

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। इटावा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी का डोरेस्टर (नीचे वाले पल्ले को रोकने के लिए लगने वाली लोहे की पत्तियां) से प्लेटफार्म के टाइल्स धड़धड़ाहट के साथ उखड़ने लगे। यह देख स्टेशन मास्टर ने तुरंत वॉकी-टॉकी से ट्रेन के ड्राइवर को जानकारी दी और ट्रेन को रोका गया। इसमें डयूटी पर तैनात आरपीएफ का एक सिपाही बाल-बाल बच गया। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक अप ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग 11: 02 बजे इटावा रेलवे स्टेशन से जीबीकेके अप मालगाड़ी तेज गति से प्लेटफार्म नंबर दो से पास हो रही थी। तभी अचानक मालगाड़ी की एक बोगी का डोरेस्टर लटककर प्लेटफार्म से रगड़ने लगा। डोरेस्टर के प्लेटफार्म पर रगड़ने से एक के बाद एक टाइल्स धड़धड़ाहट की आवाज के साथ उखड़ने लगे। यह देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री उछल रहे टाइल्स से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 

प्लेटफार्म नंबर एक पर कंट्रोल रूम में मौजूद स्टेशन मास्टर एसके उपाध्याय ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत वॉकी-टॉकी से मालगाड़ी के ड्राइवर को ट्रेन रोकने को कहा। जब तक ट्रेन रुकी तब तक प्लेटफार्म की 10 से 15 मीटर तक टाइल्स उखड़ चुकी थी। ड्यूूटी दे रहे आरपीएफ के सिपाही अनिल सिंह बाल-बाल बच गए। वह उस समय स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। वह जिस स्थान पर खड़े थे उसी जगह डोरेस्टर ने प्लेटफार्म पर रगड़ना शुरू किया।  
विज्ञापन

 स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी अन्य रेल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से डोरेस्टर की मरम्मत कराकर मालगाड़ी को 11:32 बजे पर रवाना किया। इस दौरान आधा घंटे तक मालगाड़ी अप ट्रैक पर ही खड़ी रही। जिससे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें