फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे के नाम पर हो रहा जनता का शोषण : शिवपाल

Thu, 22 Oct 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 15 भगवान राम की आरती करते सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिजली निगम की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली मिल नहीं रही है और दूसरी ओर छापे मारे जा रहे हैं। लाइनमैन से लेकर बड़े अधिकारियों तक छापे के नाम पर जेब भर रहे हैं। यह सब सरकार की सह पर हो रहा है। ऐसी सरकार को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र में नवनिर्मित एक होटल के शुभारंभ व रामलीला मंच से शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बिजली की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आउटसोर्सिंग भर्ती के वादे पूरे नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया। इसके बाद मैदानी रामलीला देखने पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को सत्य, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान भी रामलीला महोत्सव की पहचान और भव्यता बढ़ाने के लिए सहयोग किया गया था। रामलीला कमेटी को किसी समस्या के समाधान या आयोजन के लिए मदद की जरूरत होगी तो वह पूरी निष्ठा से सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें