फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन

Tue, 01 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत वार्डों की आरक्षण सूची बुधवार दो सितंबर को ब्लाक कार्यालयों पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर वार्डों का आरक्षण होना है।

इसके तहत जिले में ग्राम प्रधान के कुल 471 पदों, ग्राम पंचायत सदस्य के 5911, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 586 और जिला पंचायत सदस्य के 24 के अलावा सभी आठ ब्लाक प्रमुखों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह पद अनुसूचित जाति, ओबीसी, महिला और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए जा रहे हैं।

ग्राम, क्षेत्र, जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों आदि के कुल पदों में एससी, ओबीसी, महिला और सामान्य वर्ग के पदों की संख्या तो निर्धारित हो चुकी है। वार्डवार आरक्षण तय होना बाकी है।
विज्ञापन


इस वार्डवार आरक्षण की अनंतिम सूची 2 सितंबर को ब्लाक कार्यालयों पर चस्पा की जानी है। मंगलवार को पंचायतराज कार्यालय में दिनभर वार्डवार आरक्षण की सूची को जांचने का काम चलता रहा।
विज्ञापन


यह सूची डीएम, सीडीओ, एएमए औश्र डीपीआरओ के हस्ताक्षर के बाद चस्पा होगी। वहीं डीपीआरओ कार्यालय में दिनभर दावेदारों की आवाजाही जारी रही। देर शाम डीपीआरओ एमएल यादव ने बताया कि सूची तो तैयार कर ली गई है, लेकिन अनंतिम प्रकाशन से पूर्व जांच कार्य किया जा रहा है।

सूची पर डीएम के हस्ताक्षर भी होने हैं। सूची बुधवार को ब्लाक कार्यालयों पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें