फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर की गुणवत्ता की जांच कराएं

Tue, 01 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की ओर से अभियान चलाकर पुराने मीटर की जगह नए मीटर लगाए गए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि लगाए गए बिजली मीटर तेज रफ्तार से चल रहे हैं। उपभोक्ताओं के संदेह को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने मीटरों की जांच करने का विकल्प उपभोक्ताओं को दिया है। उपभोक्ता प्रार्थना पत्र के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर अपना बिजली का मीटर चेक करवा सकते हैं।
विज्ञापन


शासन की सख्ती के बाद बिजली विभाग लाइन लॉस कम करने में जुटा हुआ है। इसके तहत जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में लगाए गए बिजली के मीटरों को बदलकर नए मीटर घरों के बाहर लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि नए मीटर तेज रफ्तार में चलते हैं।

कुछ व्यापारी संगठन ने भी ऐसी ही शिकायतें बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की हैँ। बढ़ रही शिकायतों के बाद बिजली विभाग ने मीटर की जांच कराने का विकल्प दिया है। इस व्यवस्था के तहत उपभोक्तता को अगर अपने मीटर पर संदेह है तो वह बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र के साथ ही निर्धारित शुल्क देकर मीटर की जांच करा सकता है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी एसिस यू चेक यंत्र से मीटर की चेक करेंगे। मीटर की जांच कराने के लिए उपभोक्ता को अधिशाषी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड इटावा से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें