इटावा। पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार किया। अधिकारी, कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया। इस कारण करीब दो करोड़ के बिल जमा नहीं हो पाए।
अधिशासी अभियंता राहुल बाबू ने कहा कि जीवन भर मेहनत लेकिन उसके बाद भी उनका भविष्य चौपट लग रह है। पीएफ घोटाले में अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। अगर जल्द कोई ठोस कदम शासन ने नहीं उठाया तो आंदोलन और अधिक तेज करेंगे।
उन्होंने कहा कि दो दिन के कार्य बहिष्कार में करीब 2 करोड़ रुपये का बिजली बिल जाम नहीं हो पाए हैं। प्रदर्शन में एसडीओ राहुल यादव, लव कुमार, राकेश सोनी, एसडीओ भूप सिंह, एसडीओ अजीत यादव, एसडीओ जितेंद्र राजपूत आदि शामिल रहे।