फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बैठक कर की नारेबाजी

विज्ञापन
मत्स्य कार्यालय पर नारेबाजी करते कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में सोमवार को मत्स्य विभाग के कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन जारी रही। मत्स्य कर्मियों के समर्थन में कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन और उप्र संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने विभागध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मत्स्य कार्यालय पर हुई हंगामी बैठक के दौरान कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि जल्द ही जिला प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराने और तीन दिन का समय देने के बाद कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री अरविंद धनगर ने कहा कि बिना कारण के वेतन रोकना अन्याय है। यह उत्पीड़न की पराकाष्ठा है। कहा कि मत्स्य विभाग के कर्मियों को जल्द वेतन न मिला तो कार्यालय में ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इटावा में नौ और औरैया में चार कर्मियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें