फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अधिकारी हड़ताल पर अडे़, प्रशासन भी सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली अधिकारियों के पांच अक्तूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के व्यापक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर रविवार को एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने विद्युत उपकेंद्रों, वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत अन्य विभागों के इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के अभियंताओं की जरूरत पड़ने पर सेवाएं ली जाएंगी।
निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के अधिकारी अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पर 29 सिंतबर से रोजाना दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 5 अक्तूबर से उन्होंने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दे रखी थी। धरना प्रदर्शन के संयोजक एवं अभियंता संघ शाखा के सचिव कुमार सौरभ झा ने बताया कि अब शासन स्तर पर प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता पर ही निर्भर है। एक वार्ता बेनतीजा रही, दूसरी वार्ता हो रही है जिसके विफल होने पर बिजली विभाग के सभी संगठनों के पदाधिकारी सुबह से ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जूनियर इंजीनियर संघ के जिला सचिव योगेंद्र कुमार, राज्य विद्युत परिषद प्रावि संघ के जिलाध्यक्ष राहुल देव चौहान, उप्र राज्य विद्युत परिषद जू.इंजी.संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, कार्यालय सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रामजी आदि इस आंदोलन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें