फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोंसले बनाकर करें गौरैया का संरक्षण : नीलम राय

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गंगा विहार कॉलोनी में गौरैया संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी की पत्नी व समाजसेवी नीलम राय वर्मा ने घोंसले बनाकर घरों में टांगने की सभी से अपील की।
विज्ञापन

कहा कि इससे गौरैया को बचाया जा सकता है। गांवों में पक्के मकान बनने के कारण गौरैया को अपना आवास बनाने की जगह नहीं मिल पाती। इसकी पूर्ति के लिए घोंसला बनाकर अपने घरों में टांगे, जिससे पारिवारिक मित्र गौरैया को संरक्षण मिल सके। क्योंकि छोटे-छोटे जीव-जंतु जब तक बचे रहेंगे, तभी तक हमारा जीवन है। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां गौरैया आदि छोटे-छोटे जीव-जंतुओं को मारने के अभियान से एक बार भुखमरी आ गई थी। संगोष्ठी संयोजक प्राथमिक शिक्षक डाॅ. सुनीता यादव ने बताया कि वह गौरैया के संरक्षण के लिए 2017 से हाथ से घोंसला बनाकर व वितरित करके इस अभियान को गति देने में जुटी हैं। डाॅ. नरेश सिंह यादव ने 100 लोगों को हस्त निर्मित घोंसला प्रदान करके सम्मानित किया। इस मौके पर मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम आचार्य, सुदीति ग्लोबल एकेडमी के निदेशक सतीशचंद्र यादव व केकेडीसी प्रो. डॉ. शिवराज सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें