फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी को फैशन फॉर नेशन के तहत उभारेंगे: पचौरी

Wed, 13 Sep 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
सिंचाईं विभाग के नवीन सभागार में वार्ता करते खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार खादी की नीति बन रही है। यह नीति गुजरात को छोड़ कहीं पर भी नहीं है।  प्रदेश में खादी को फैशन फॉर नेशन के तहत उभारेंगे। प्रदेश में जल्द ही सोलर चरखे से खादी बनेगी, प्रयोग के तौर पर सोलर खादी बनाएंगे। श्री पचौरी ने ये बातें बुधवार की दोपहर सिंचाईं विभाग के नवीन सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि खादी बार 2 अक्तूबर गांधी जयंती से पूरे साल खादी वस्त्रों की खरीद पर 15 प्रतिशत छूट मिलेगी।  
विज्ञापन


   श्री पचौरी ने कहा कि वह चाहते हैं कि खादी से रोजगार का सृजन हो जिससे गांव से लोगों का पलायन रोका जा सके। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खादी का प्रचार किए जाने से खादी की 35 प्रतिशत डिमांड बढ़ गई है। लखनऊ एयरपोर्ट पर खादी के खुले शोरूम से विदेशी बड़ी संख्या में खादी खरीदकर ले जा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया सकता है कि खादी की डिमांड देश के अंदर ही नहीं विदेश में भी बढ़ी है। खादी मंत्री ने कहा कि खादी को जितना प्रोत्साहन मिलना चाहिए था उतना नहीं मिला।  कानपुर के सर्वोदय नगर में खादी का काफी स्टॉक है और यह घाटे में नहीं है। प्रदेश में आठ कंबल कारखाने हैं जिनमें भेड़ के ऊन से कंबल बनते हैं इन ऊनी कंबलों को सेना में भेजा जाता है।    इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, गोपाल मोहन शर्मा, पूर्व विधायक केके राज, प्रशांत राव चौबे, अरविंद दीक्षित, प्रभात दीक्षित, अरुण गुप्ता, जितेंद्र गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें