सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के प्रतिकुलपति और न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. रमाकांत यादव को एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्श ऑफ इंडिया ने प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रदान की है।
14 से 17 अप्रैल तजक जयपुर में हुए एपीकॉन-2022 के 77 वें वार्षिक सम्मेलन में चिकित्सकीय सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान, शोध और कोविड-19 अस्पताल प्रबंध में प्रत्यक्ष सहभागिता के लिए यह उपाधि दी गई। फेलोशिप चेयरमैन आईसीपी एंड प्रेसिडेंट एपीआई डॉ. कमलेश तिवारी ने प्रदान की। कुलपति डॉ. प्रभात कुमार सिंह, संकाय अध्यक्ष डॉ. पीके जैन, कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. एसपी सिंह ने उन्हें बधाई दी है। (संवाद)