आम आदमी पार्टी ने बढ़ी हुई बिजली दरों एवं लगाए जा
रहे नए बिजली मीटर की जांच को लेकर घर-घर जागरूकता अभियान चलाया।
कार्यकर्ता ने उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों को जाना।
आम
आदमी पार्टी कार्यकर्ता शुक्रवार को गांधी नगर, मडै़या शिवनारायण, रानी का
बाग आदि मोहल्लों में पहुंचे। घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने शिकायती पत्र
भरवाए। साथ ही उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर भी कराए।
विनोद सिंह चौहान,
दीपक राज, सौरभ दुबेे, मुकुल कुमार, रवि राजपूत ने कहा कि यदि बढ़ी हुई
विद्युत दरें कम न की गईं तो आप कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। सर्वे अभियान से
यह बात सामने आई कि उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति घोर निराशा है।
इनका कहना है कि इस विभाग में कोई सुनवाई नहीं होती। उपभोक्ता
समस्याएं को लेकर घूमता रहता है, उसकी कोई नहीं सुनता। यहां तक कि बिना
पैसा लिए कोई काम नहीं होता।
उन्होंने बताया कि डीएम से भी इस
मामले में शिकायत की गई थी, किंतु कोई ध्यान नहीं दिया गया। सबसे बड़ी
दिक्कत यह है कि जो मीटर नए लगाए गए हैं, उनमें स्पीड अत्यधिक है। इस कारण
उपभोक्ताओं के बिल ज्यादा आ रहे हैं।