फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या का होगा त्वरित समाधान

Fri, 23 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
तहसील भवन का उद्घाटन करने जाते सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताखा तहसील का मॉडल भवन बन गया है। अब किसानों को काम के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी समस्या का त्वरित समाधान होगा। ताखा क्षेत्र के सुतियानी मोड़ स्थित नवनिर्मित तहसील भवन के लोकार्पण पर ये बात सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि सपा गरीब जनता के साथ है। ताखा क्षेत्र की गिनती पिछड़े विकास खंड में होती थी लेकिन आज यहां तहसील, विद्युत केंद्र महाविद्यालय, अस्पताल सहित सड़कों के बड़े स्तर पर निर्माण हुए हैं। तहसील का निर्माण होने से किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा।  उन्होंने कहा की ताखा की जनता के लिए जान लगा दूंगा। विकास की कोई कमी नहीं होगी।
 बताया कि चकबंदी के मुकदमों में लापरवाही रोकने के लिए राजस्व संहिता बनाई गई है। इस मौके जिलाधिकारी शमीम अहमद खान, प्रदेश सचिव अशोक यादव, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, विधायक प्रदीप यादव, रघुराज सिंह शाक्य, ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी, पूर्व विघायक महेंद्र सिंह, वीर पाल यादव, प्रधान प्रतिनिधि आलोक मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रामवीर यादव, राजकुमार चक, सुरेश लोकदल, उपजिलाधिकारी ताखा घनशयाम शर्मा, रामवीर सिंह, जयराज सिंह, कोमल सिंह, राजकुमार चक, एएसपी रामकिशन यादव परियोजना प्रबंधक गिरीश चंद्र मौजूद रहे। संचालन लक्ष्मी पति वर्मा ने किया  ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें