फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केबी लाइन खराब होने पर सात फीडर रहे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विद्युत विभाग की 33 केवी लाइन में अचानक खराबी आ जाने के कारण इकदिल सब स्टेशन से जुडे़ सभी फीडरों पर रात के समय बिजली गुल रही। इससे एक दर्जन से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। 24 घंटे के बाद विद्युत कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया जिसके बाद सप्लाई को चालू किया जा सका।
विज्ञापन

इकदिल क्षेत्र में गुरुवार की शाम करीब तीन बजे भरथना रेलवे फाटक से निकली 33 केबी की लाइन अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद इकदिल सब स्टेशन से जुडे़ सात फीडरों पर विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर लाइनमैन ने केबल को चेक करने का प्रयास किया जिसमें इंसुलेटर खराब निकलने पर उन्हें बदल दिया गया था।
सप्लाई को जैसे ही खोला गया तो फिर से ट्रिप ले गई। इसके बाद बिजली विभाग फाल्ट को ठीक नहीं कर सका। रात में बिजली न आने से ग्राम ककराई, दौलतपुर,अकबरपुर, इकदिल कस्बा, रीतौर, बिरारी, नगला परबंदी सहित अन्य गांव में सप्लाई नहीं आ सकी।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया। शुक्रवार की शाम करीब साढे़ तीन बजे भरथना रेलवे फाटक पर केबल को बदला गया जिसके बाद सप्लाई चालू हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की संास ली।
इस मामले में जेई शिवराज सिंह ने बताया कि शाम के समय पानी गिरने के कारण फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका था। शुक्रवार की सुबह ही फाल्ट को ठीक करने के लिए उनकी टीम पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें