फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रसोई समेत अन्य रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29
विज्ञापन



चना, चावल, तेल और आटा के दामों में आई बढ़त

साबुन का वजन करके कंपनियां कमा रही मुनाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पश्चिम एशिया में कभी युद्ध विराम तो कभी संघर्ष की अनिश्चितता के बीच बढ़ती महंगाई के कारण घर से बाजार तक गणित बिगड़ गया है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी के साथ ही रसोई व घर के अन्य रोजमर्रा के सामानों पर साफ दिखाई देने लगा है। चना, चावल, तेल, ब्रेड और आटा समेत अन्य सामान महंगा हो गया है। वहीं, साबुन का वजन कम करके कंपनियां महंगाई मार को झेल रही हैं।
दो महीने से मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के चलते बढ़े तेल के दामों ने रोजमर्रा के सामान के भी दाम बढ़ा दिए हैं। दस दिन में पेट्रोल और डीजल पर चार बार में लगभग सात रुपये की वृद्धि होने से सामान की ढुलाई के साथ-साथ थोक विक्रेताओं ने भी चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके चलते शहर के बाजार में घरेलू राशन और जरूरत के सामान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जनरल स्टोरों पर आने वाले सामान के बढ़े दाम के कारण अब ग्राहकों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं बढ़े हुए दामों पर मिल रही हैं।
विज्ञापन

भरथना चौराहे स्थित शहर के एक बड़े जनरल स्टोर संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि थोक में कई चीजों के दाम बढ़े हैं। वहीं कई उत्पादों के रेट में कमी नहीं आई है, जबकि उनकी मात्रा कम कर दी गई है। 84 पीस साबुन का एक गत्ता पहले 720 रुपये का मिल रहा था जो अब बढ़कर 740 रुपये का हो गया है। एक कपड़े धोने वाले साबुन की कंपनी ने अपने 10 रुपये के साबुन का 35 से 40 ग्राम वजन कम कर दिया है।
आटा, चावल, चीनी और चने पर प्रति किलो दो से लेकर 10 रुपये तक दाम बढ़ गए हैं। आटे की कीमत 28 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो हो गई है। चावल की अलग-अलग चार रुपये से बढ़कर 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बासमती चावल के दाम में लगभग 10 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। चने के दाम छह रुपये बढ़कर 66 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। जबकि दुकानदारों को चीनी थोक में 2180 रुपये प्रति 50 किलो मिलती थी जो अब बढ़कर 2220 रुपये की मिल रही है।


खाद्य तेल के दाम बढ़ने से नमकीन हुई महंगी
बाजार में खुले सरसों के तेल में भी 10 से 15 रुपये की वृद्धि हुई है। जबकि बोतल बंद तेल पर भी 10 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। नाश्ते में उपयोग किए जाने वाले ब्रेड के बड़े पैकेट लगभग 5 रुपये बढ़कर मिल रहे हैं। काजू मिक्सचर नमकीन का जो पैकेट 160 रुपये का मिल रहा था। वह अब 20 रुपये बढ़कर 180 रुपये का मिल रहा है। आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल के दाम अगर और बढ़े तो महंगाई की मार और अधिक झेलनी पड़ेगी।

किराना, बेकरी समेत सभी सामान के बढ़े दाम
फोटो 30::::आलोक दीक्षित।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने बताया कि मध्य पूर्वी युद्ध के बाद बाजार का बुरा हाल है। एलपीजी के बाद अब लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दाम से भाड़ा बढ़ता जा रहा है। इससे रसोई के साथ अन्य रोजमर्रा का सामान महंगा हो रहा है। अभी यह महंगाई की मार और बढ़ेगी। सरकार को इसके समाधान पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन



फोटो 31:::धर्मेंद्र जैन।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार धर्मेंद्र जैन ने बताया कि सिलिंडर के बाद फिर पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से बाजार के साथ ही आमजन तक प्रभावित हुआ है। बाहर से आने वाले माल पर ढुलाई कई कंपनियों ने बढ़ा दी है। इसकी वजह से अब उसका असर, खाने पीने की चीजों पर दिखने लगा है। कोई समाधान निकालने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें