इटावा। बिजली की आवाजाही से मंगलवार रात और बुधवार को भी लोग परेशान रहे। मंगलवार रात गुरु तेग बहादुर के घटिया अजमत अली, मोहल्ला करौल, कूचाशील चंद्र समेत लगभग छह मोहल्लों में आधी रात तक बिजली आती जाती रही। वहीं सुंदरपुर, रामलीला, साबितगंज, तकिया मोहल्लों में भी यही हाल रहा। बुधवार को भी भीषण गर्मी के बीच कई बार फॉल्ट होने से फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र, मंडी क्षेत्र, आवास विकास में कई बार बिजली गई। एक्सईएन हनुमान मिश्रा ने बताया कि फॉल्ट की वजह से बिजली की आवाजाही रही। सूचना मिलने पर प्रयास रहा कि जल्द से जल्द फॉल्ट सही कराए जाएं। संवाद