फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तुति से स्टूडेंटों ने बांधा समां

Fri, 31 Jul 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायन कालेज आफ साइंस एंड आर्ट्स की ओर से आयोजित अभिनंदन 2015 कार्यक्रम में स्टूडेंटों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। 
विज्ञापन


विद्यालय के टैगोर आडिटोरियम में शुक्रवार को हुए आयोजन की शुरुआत सुमति नारायन तिवारी, केके तिवारी ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्रों ने समूह नृत्य पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में गेस्ट आफ आनर केके तिवारी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्य प्रशासक अंकित तिवारी ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा अस्त्र है, जो समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकता है इसलिए विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य सभी छात्रों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सलाहकार डॉ श्रेता तिवारी ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल सुनील दत्त अवस्थी ने कहा कि विद्यालय का प्रमुख लक्ष्य रोजगारपरक उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें