फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा शिक्षण को बेहतर बनाने में सूचना तकनीकी की भूमिका महत्वपूर्ण

विज्ञापन
फोटो संख्या 18- डायट इटावा में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को आईसीटी प्रशिक्षण दिया गया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सूचना एवं तकनीक को शिक्षण में बढ़ावा देने के उद्देश्य से तृतीय आईसीटी (इनफोरमेशन एंड कम्यूनिकेशनल टेक्नालाजी) कक्षा शिक्षण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर की प्रतिभा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य एसपी यादव ने मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता वृंदावन वर्मा ने बताया कि कक्षा शिक्षण को बेहतर बनाने में आईसीटी की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। प्राचार्य एसपी यादव ने अध्यापकों को शिक्षण में क्यूआर कोड उपयोग करने को कहा। कक्षा शिक्षण में आईसीटी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने सभी शिक्षकों को प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डा. उदयवीर सिंह, डा. शैलेंद्र शर्मा एवं डा. योगेंद्र सिंह ने निभाई। प्रतियोगियों को पांच से सात मिनट का समय कक्षा शिक्षण के लिए दिया गया। इसमें बच्चों की सहभागिता रही। निर्णायकों ने आईसीटी के उपयोग को शिक्षण के दौरान परखा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर की प्रतिभा तिवारी ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर की सपना चौधरी ने द्वितीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गौर की शशि प्रभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रावि सरायजलाल की अर्चना एवं पूर्व मावि रम्पुरा के राजीव ने क्रमश: चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में एसआरजी संजीव चतुर्वेदी, डा. जयवीर सिंह, डा. जलील अहमद, नवल गुप्ता, विनीता सिंह, विभा सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें