फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन चला गांव की ओर, 14 को ग्राम स्तर पर लगेगे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान संकल्प प्रशासन चला गांव की ओर के अंतर्गत कैंप आयोजित कर जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। यह कैंप सभी तहसीलों की ग्राम पंचायतों में 14 अक्तूबर से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम श्रुति सिंह ने बताया कि कैंप में अविवादित विरासत दर्ज कराने, राजस्व संहिता की धारा 34/35 के अंतर्गत अविवादित नोटिस पूर्ण प्रकरणों का निस्तारण, राजस्व संहिता की धारा 24 के अंतर्गत लंबित सीमांकन कार्य, राजस्व संहिता की धारा 116 के अंतर्गत लंबित बंटवारे के प्रकरणों, ग्राम सभा की भूमि नाली, चकरोड, तालाब आदि से अवैध कब्जा हटवाने, खतौनियों में अंश निर्धारण में आपत्तियां देना सहित सभी प्रकार के मामलों का निस्तारण होगा।
विकास खंड बढ़पुरा ग्राम पंचायत कामेत, उदी के पंचायत घर, गाती के प्राथमिक विद्यालय, विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत कीरतपुर, आनेपुर, मड़ौली के पंचायत घर, विधीपुरा, टकरूपुर के पंचायत घर, विकास खंड सैफई की ग्राम पंचायत सैफई के पंचायत घर पर,
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बियारी भटपुरा, विकास खंड ताखा की ग्राम पंचायत बदकन शाहपुर, बछरोई के प्राथमिक विद्यालय, जसवंतनगर की ग्राम पंचायत खेड़ाबुजुर्ग, सिसहाट के पंचायत घर पर 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से कैंप आयोजित कर जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें