फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शहर में आज दो घंटे और जसवंतनगर में कल बाधित रहेगी बिजली

Fri, 09 Oct 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली लाइनों और उपकरणों की मरम्मत के चलते शहर और जसवंतनगर क्षेत्र में अगले दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 10 अक्तूबर को कुनेरा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में दो घंटे, जबकि 11 अक्तूबर को जसवंतनगर क्षेत्र में साढ़े आठ घंटे बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन

एक्सईएन ट्रांसमिशन फूलचंद ने बताया कि 10 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कुनेरा सब स्टेशन से संबंधित चौबिया, मदर डेयरी, फ्रेंड्स कॉलोनी प्रथम व द्वितीय, रामलीला रोड और सुंदरपुर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं, 11 अक्तूबर को 132 केवी जसवंतनगर बिजलीघर से जुड़े जसवंतनगर, रायनगर और महोला में सुबह 7:30 बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता रामपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान मरम्मत कार्य कराया जाएगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें