फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग के चलते तीन घंटे गुल रही बिजली

Sat, 03 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 25::: ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग में लगी बिजली विभाग की टीम। स्रोत: विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
इकदिल। कस्बे के 33 केवीए बिजली उपकेंद्र पर 10 एमवीए और आठ एमवीए के ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग के चलते बुधवार को करीब तीन घंटे तक 10 फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रही। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान रहे। वहीं दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर 33 केवी की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई। बिजली न होने से घरों के साथ ही बाजार में भी लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। दुकानों पर बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहे, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हुई।

एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि टेस्टिंग टीम के कार्य करने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 33 केवी की सप्लाई पूरी तरह बंद की जाती है, ताकि टेस्टिंग के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें