फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बदहाल बिजली आपूर्ति से गुस्साई महिलाओं ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

Sat, 03 Oct 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 12::: उदी उपकेंद्र पर हंगामा करती महिलाओं को समझाती पुलिस। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
उदी। उदी-चकरनगर मार्ग पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड के चलते बदहाल बिजली आपूर्ति से आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार रात उदी बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बिजली समस्या को लेकर नाराजगी जताई और कर्मचारियों पर काम बंद करने का दबाव बनाया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने महिलाओं और अन्य लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

चकरनगर मार्ग पर रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण लगातार परेशानी पैदा कर रहा है। ट्रांसफार्मर को फूंकने से बचाने के लिए बिजली निगम ने क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटकर दो-दो घंटे के अंतराल पर बिजली आपूर्ति शुरू की, लेकिन इसके बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। लगातार आपूर्ति बाधित रहने से परेशान महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार रात फूट पड़ा और उन्होंने उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
जेई अशोक कुमार व एसडीओ प्रेमचंद ने बताया कि संबंधित क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए 250 केवीए का एक नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है। उसे लगाने की व्यवस्था की जा रही है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद दो दिन में बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें