फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गर्मी बढ़ते ही डगमगाई बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के कई मोहल्लों में रातभर ट्रिपिंग से लोग परेशान, उमस भरी गर्मी में बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। कई गांवों में केवल 12 से 15 घंटे ही आपूर्ति हो रही है, जबकि शहरी क्षेत्रों में भी बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार रात शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज, रामलीला, सुंदरपुर और गुरुतेगबहादुर बिजलीघर से जुड़े कई मोहल्लों में बिजली की लगातार आवाजाही बनी रही। देर रात तक कई बार ट्रिपिंग होने से लोगों की नींद प्रभावित हुई। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हुई। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती का सिलसिला तेज हो गया है। दिन और रात में कई बार आपूर्ति बाधित हो रही है। खेतों में सिंचाई के लिए भी किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोगों ने भी बार-बार ट्रिपिंग की समस्या पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि रात के समय बिजली की आवाजाही से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने बताया कि कुछ स्थानों पर तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। फाल्ट मिलने पर उसे तत्काल ठीक कर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें