फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों से मारपीट, 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरई स्थित पावर कार्पोरेशन के 33/11 विद्युत उपकेंद्र में बिजली घर में घुसकर बिजली चालू करवाने, मारपीट व गालीगलौज करने, कागजात फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर चार भाजपा नेताओं के खिलाफ बलरई थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कई अन्य अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे विद्युत उपकेंद्र पहुंचे भाजपाइयों ने हंगामा काटते एसएसओ और लाइनमैन आदि से गाली गलौज और धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की। साथ ही जरूरी कागजात फाड़ देने का आरोप है।
यही नहीं खाना बना रहे एसएसओ का भोजन फेंककर जबरिया बिजली चालू करवाने का प्रयास किया था। घटना से आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने दर्जनों गांवों की बिजली को शट डाउन कर बिजली घर में ही धरने पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि हमलावरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसएसओ हिमांशु कुमार की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। उसके बाद बलरई इलाके के विभिन्न फीडरों और उससे जुड़े अन्य उपकेंद्रों की बिजली चालू हो सकी।
एसएसओ हिमांशु कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर भाजपा नेता गुड्डू यादव निवासी जौनई, सुग्रीव धाकरे निवासी बाऊथ, नवीन मिश्रा निवासी नागरी और मुकेश यादव निवासी इटावा को नामजद किया गया है।
इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, जान से मारने आदि की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। तहरीर के आधार पर कई अज्ञात भी आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें