फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम रास्ते के खूनी संघर्ष में फायरिंग, एक दर्जन घायल

विज्ञापन
Firing in struggle for common road, 13 injured - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के कुनैया गांव में आम रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के साथ ही फायरिंग की गई। इसमें दोनों पक्षों के तेरह लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी बसरेहर में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम कुनैया में गत 26 सितंबर को सदर तहसीलदार एन राम ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर ग्राम समाज की भूमि पर आम रास्ते पर कब्जा की हुई जमीन को कब्जामुक्त करवाया था। इस रास्ते को गांव से दूसरी तरफ जा रहे रास्ते से जोड़ दिया गया था।
शनिवार सुबह करीब सात बजे उसी रास्ते के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी से खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से सौदान सिंह पुत्र मुंशीलाल, महेश बाबू, रमेश चंद्र, रामचरन व उमेश बाबू पुत्रगण मुंशीलाल, दीपचंद्र पुत्र महेश बाबू, रिंकू पुत्र रामचरन, देवेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र व प्रियंका पुत्री रामचरन घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से मान सिंह पुत्र लाखन सिंह, सर्वेश कुमार पुत्र लाखन सिंह, यदुवीर सिंह पुत्र मान सिंह, गुरदीप पुत्र श्रीराम घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से तेरह लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी देते हुए घायल सौदान सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह रोज की भांति वह परिवारीजनों के साथ दूध लेकर इटावा शहर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने निकलने से रोका और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने लगे।
इस हमले में वह व उसके परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने पर बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को सरकारी वाहन से बसरेहर सीएचसी भेजा। यहां से कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि फायरिंग की आवाज से घटनास्थल पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते के विवाद में दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं।
क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र ने पूरे गांव का निरीक्षण कर घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद की जानकारी मिली है जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हैं। जांच की जाएगी, अगर फायरिंग हुई है और जिस पक्ष ने की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें