फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 27 घंटे से बिजली गुल, 12 गांवों में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। 33/11 केवी बलरई के जाखन फीडर से जुड़े 12 गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार दोपहर तीन बजे से ठप होने से लोग भीषण गर्मी में जूझते रहे। रविवार दोपहर तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। लगातार 27 घंटे से बिजली न आने के कारण लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गांव नगला तौर, जाखन, घुराह, सरामई, नगला सलहदी, गढ़ी दलेल, गढ़ी रामधन, कछपुरा, पूछरी, लुंगे की मड़ैया और विकास नगर समेत एक दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर पहले से ही सात से आठ घंटे की कटौती की जा रही है। बिजली निगम की ओर से बताया गया है कि 11 केवी बिजली सप्लाई करने वाली मशीन (ट्रॉली) के एंगल में खराबी आ गई है। बलरई नहर पुल के पास स्थित कॉलेज के पास लाइन के पेड़ की टहनियों में फंसने से भी आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीण मुकेश, अशोक, जिंतेंद्र, राजू, बबलू, कल्लू, आशू आदि ने बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से समस्या होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर पेड़ की कटाई न किए जाने और मेंटेनेंस में लापरवाही का नतीजा है कि लोग 27 घंटे से बिना बिजली के परेशान हैं। एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि जेई से बात कर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें