फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हर आधे घंटे में गुल होती रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Thu, 29 Oct 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इंजीनियरिंग कॉलेज बिजली उपकेंद्र से जुड़े फीडर नंबर चार के पुरविया टोला क्षेत्र में बुधवार को बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। पुरविया टोला, जटपुरा, बराही टोला, चौकी शमशेरी और घटिया अजमत अली समेत आसपास के मोहल्लों में हर आधे घंटे में बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन


इससे लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। बार-बार बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। वहीं, बिजली से चलने वाले उपकरणों के संचालन में भी दिक्कत हुई। आपूर्ति कुछ देर के लिए बहाल होने के बाद फिर से ठप हो जाने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

लगातार बिजली की आवाजाही के कारण उपभोक्ता यह भी तय नहीं कर पा रहे थे कि आपूर्ति कितनी देर तक सुचारु रहेगी। स्थानीय राजेश बाबू, अजय कुमार और प्रदीप का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें