फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने बदले 110 टेंपर्ड मीटर

Sun, 26 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के सर्वे के दौरान दो स्थानों पर विवाद होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। पिछले दो दिनों के अभियान में 110 टेंपर्ड या खराब मीटर बदलकर उनके स्थान पर नए मीटर लगाए गए।
विज्ञापन


शनिवार को चेकिंग के दौरान मचराहा और मोहल्ला कुंज में विवाद हो गया। इस पर टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। बिजली विभाग पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान चला रहा है। शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने कालीवाहन क्षेत्र में चार कनेक्शन आफ फीडर के पाए। इस दौरान टीम ने 182 कनेक्शन चेक किए।

बिना मीटर के बिजली जलाने वाले 22 लोगों को कनेक्शन दिए गए। पांच मीटरों का लोड भी बढ़ाया गया। इस अभियान में 74 खराब व टेंपर्ड मीटर बदले गए। शुक्रवार को भी चेकिंग के दौरान 36 टेंपर्ड मीटरों को बदला गया। इस अभियान के दौरान टीम ने 237 कनेक्शन चेक किए।
विज्ञापन


बिना बिजली कनेक्शन के बिजली जला रहे 15 लोगों को कनेक्शन दिए गए। दस कनेक्शनधारियों का आन लाइन लेजर मेंटेन किया गया। चेकिंग टीम ने पांच लोगों के कनेक्शन भी काट दिए। इस दौरान टीम ने 2.71 लाख रुपये की वसूली की। शनिवार को टीम ने 51 हजार रुपये जमा कराए।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरके ग्रोवर ने बताया कि इस अभियान के तहत किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। कटिया से बिजली लेने वालों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन उनको बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर ही सर्वे किया जा रहा है।

बिजली चोरी रुकने पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर सर्वे से किसी को दिक्कत हो तो वह उनके आगर मिल सकता है। अगर उसके साथ किसी तरह की नाइंसाफी की गई होगी तो उसे ठीक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस सर्वे से बुनकरों का हक नहीं मारा जा रहा बल्कि बुनकरों के नाम पर जो दूसरे लोग फायदा ले रहे हैं उनकी पहचान की जा रही है। बुनकरों को इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें