फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 के बाद रजिस्ट्री करना होगा महंगा

Sun, 26 Jul 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली अगस्त से रजिस्ट्री करवाना महंगा हो जाएगा। दरअसल शासन से प्रदेश में एक पहली अगस्त से जिले में मूल्यांकन रेट सूची लागू हो जाएगी। इस पर 27 जुलाई तक सभी से आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन


लोग निबंधक कार्यालय में अपनी आपत्तियां दे सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंदर ने ये जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कलक्टर की ओर से 1 अगस्त 2014 की मंजूर वार्षिक मूल्यांकन सूची लागू है।

शासन ने जिले में चल रहीं तमाम योजनाओं के तहत बनी सड़कों, राष्ट्रीय राज मार्ग, जनपदीय मार्ग, लिंक मार्ग से सटी कृषि भूमि की दरों को बाजार मूल्य के बराबर करना है।
विज्ञापन


नई मूल्यांकन रेट सूची पहली अगस्त से लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से लगने वाले सर्किल रेट की रेट सूची 27 को चस्पा की जाएगी। इस पर शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आने वाली आपत्तियों का निस्तारण डीएम करेंगे। इसके बाद उसी रेट के अनुसार जमीन, प्लाट, कृषि भूमि आदि की रजिस्ट्री की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें