फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली कटौती से व्यवस्थाएं बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल, पेयजल का भी संकट गहराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। भीषण गर्मी और उमस के बीच कस्बा इकदिल में बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। 33 केवी उपकेंद्र से टाउन फीडर को मिलने वाली बिजली आपूर्ति में बार बार कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि मामूली कारणों व शटडाउन के नाम पर बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे कस्बे के लोगों का बुरा हाल है।
नगर पंचायत इकदिल की सीमा विस्तार के बाद दो ग्राम पंचायतों को भी इसी टाउन फीडर से जोड़ा गया है। इसके चलते लगभग 14 हजार की आबादी इस फीडर पर निर्भर है। लोगों का कहना है कि लगातार बिजली आने-जाने के कारण न केवल घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी बाधित हो रही है। शनिवार को सुबह से ही बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर बिजली गई, जो 10 बजे आई। इसके कुछ ही मिनट बाद फिर से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद 11 बजे बिजली आई, लेकिन साढ़े 11 बजे फिर बिजली चली गई और दोपहर 12 बजे आई। कस्बावासियों का कहना है कि यही हाल रात के समय भी बना रहता है और हर घंटे में बिजली आती जाती रहती है।
विज्ञापन


फोटो: 6 मो अबरार
घर में रहना दुश्वार
कस्बा के मो. अबरार ने बताया कि शटडाउन के नाम पर बार-बार बिजली काटे जाने से इस भीषण गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
फोटो: 7 मो.शहाबुद्दीन
दुकानदारी चौपट
कस्बा वासी शहाबुद्दीन ने बताया कि बिजली कटौती के चलते कस्बे में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोगों को पीने का पानी जुटाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ ही व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
जरूरत पर सीमित क्षेत्र के लिए शटडाउन लेने के निर्देश हैं। इतने अधिक शटडाउन की जानकारी नहीं है। अगर अनावश्यक रूप से शट डाउन लिया जा रहा है तो वह इसकी जांच करेंगे।-प्रेमचंद्र,एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें