फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरथना कन्नौज मार्ग के प्रस्तावित बाईपास का हुआ चिंहीकरण

विज्ञापन
फोटो संख्या 17 भरथना में कलेक्टरी मार्ग पर खुदाई कार्य करते मजदूर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
एससी आयोग के चेयरमैन एवं भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की पहल पर मंगलवार को प्रस्तावित बाईपास के लिए भरथना के कलक्टरी मार्ग पर मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

कार्य प्रारंभ होने से नगर के बीचों बीच से गुजरे हाईवे के प्रस्तावित चौड़ीकरण से सहमे कई व्यापारियों व गृहस्वामियों ने राहत की सांस ली है।
इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग भरथना के बीचों बीच से गुजरा है। हाईवे के प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री भगवान पोरवाल की अगुवाई में नगर के व्यापारियों व गृहस्वामियों दिवाकांत शुक्ला, अतुल पोरवाल आदि के साथ क्षेत्रीय सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन सौंपा था।
इसमें चौड़ीकरण के नाम पर भरथना में होने वाले विनाश से जनता को निजात दिलाने की मांग की थी। इस क्षेत्र अंतर्गत गगौराबझेरा, कुसुना, बेटियापुर, गोपियागंज, रमायन होते हुए लहरोई मौजा से पूर्व में स्थित कलक्टरी रोड खोलकर बाईपास का विकल्प सुझाया गया।
विज्ञापन

इस पर सांसद कठेरिया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह लगभग 12.6 लंबे कलक्टरी मार्ग का बाईपास के रूप में चिह्निकरण किया।
इस मार्ग पर सीडीओ से मंजूरी के बाद मनरेगा के तहत मिट्टी डाले जाने कार्य प्रारंभ हो गया। कई व्यापारियों व गृहस्वामियों ने राहत की सांस ली है।
व्यापारियों का कहना है कि इस मार्ग को बाईपास के रूप विकसित कर हाईवे के प्रस्तावित चौड़ीकरण से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कलेक्टरी मार्ग चिह्नित कर दिया गया। सीडीओ की स्वीकृति के बाद मनरेगा के तहत मिट्टी डाले जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें