इटावा। निवाड़ीकला ब्लॉक के 13 गांवों का राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना में चयन किया गया है। इस योजना से गोपालन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
महेवा ब्लॉक के निवाड़ीकला, अलियापुरा, खितौरा, पुराबली, फतेहपुरा, बिजौली, ऊझियानी, सराय इलाही, लुधयानी, भरईपुर, इंदौसी, गुलाबपुरा, खरगूपुरा में गोवंश के संरक्षण के लिए गोपालकों को प्रत्साहित किया जाएगा।
इन गांवों में राष्ट्रीय गोकुल मिशन से गायों का निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा। जब तक गाय बच्चा नहीं देगी तब तक उसके स्वास्थ्य पर भी डॉक्टर नजर रखेंगे। ब्लॉक महेवा के पशु चिकित्सक शरद यादव ने बताया कि ब्लॉक के गांवों में काम शुरू कर दिया गया है। कृत्रिम गर्भाधान से गोवंश की नस्ल में सुधार भी होगा।
निवाड़ीकला बबलू दीक्षित ने कहा कि सरकार की योजना अच्छी है। इससे पशुपालक के पैसों की बचत के साथ साथ पशु की नस्ल भी अच्छी होगी। इससे पशुपालकों को फायदा होगा। नगला तुला निवासी अनमोल ने बताया कि
योजना तो अच्छी है लेकिन ठीक से धरातल पर उतरे इसका ध्यान रखना होगा। अन्य योजनाओं की तरह केवल कागजी काम न किय जाए। पशुपालकों का ही चयन कर उन्हें लाभ मिले, इसका अधिकारी ध्यान रखें।