फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 1209 बेटियां बनीं सुमंगला

विज्ञापन
विधायक सरिता भदौरिया, विधायक सवित्री कठेरिया, जिलाधिकारी जेबी सिंह और अन्य अधिकारियों ने सुमंगल - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ से कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ कर दिया। जिले में 1209 बेटियां भी पहले सुमंगल बन गई हैं।
विज्ञापन

इन बेटियों की माताओं को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाधिकारी जेबी सिंह ने पंजीकरण प्रमाणपत्र दिए। दिवाली के बाद तक बेटियों के खातों में पैसा आने की उम्मीद है।
विकास भवन सभागार में बेटियों को उनकी माताओं के साथ बुलाया गया था। यहां टीवी स्क्रीन लगाकर उन्हें मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना बेटियों का भविष्य को संवारने के लिए सरकार का बड़ा कदम है। अब किसी गरीब परिवार में बेटी के पैदा होने पर माता पिता पढ़ाई के लिए परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन

विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि समान लिंगानुपात स्थापित करने, भ्रूण हत्या को रोकने और बालिकाओं को स्वास्थ्य व शिक्षा में सुदृढ़ बनाने के लिए कन्या सुमंगला योजना योगी सरकार ने शुरू की है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने लोगों और अधिकारियों से जिले की सभी पात्र बेटियों को फार्म भरवाने की अपील की।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रशंात कुमार ने बताया कि 3000 पंजीकरण हो चुके हैं। सीडीओ राजा गणपति, एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, डीआईओएस राजू राणा, बीएसए अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें