इटावा। रामनगर फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर रविवार को कानपुर से आई टीम ने सर्वे किया। आसपास क्षेत्र और इमारतों की फोटो भी खींचीं।
सांसद डॉ. कठेरिया ने रामनगर फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण को किसी भी कीमत पर तैयार करने के लिए रेलवे के अधिकारियों से कहा था। इसके बाद रेलवे विभाग समेत सेतु निगम ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारियों में जुटा हुआ है। रविवार को कानपुर से आई निजी कंपनी प्रिनव जीआईएस कंपनी के चार सदस्यीय टीम ने टोटल स्टेशन मशीन से क्षेत्र का भौगोलिक परीक्षण किया। इसमें मुख्य रूप से रामनगर फाटक से लेकर पचावली चौराहे और दूसरी ओर आंबेडकर चौराहे का सर्वे किया।
सर्वे कर रहे अनस ने बताया कि उन्हें रामनगर फाटक से लेकर पचावली चौराहे तक सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रामनगर फाटक से करीब साढे़ तीन सौ मीटर पचावली रोड व इतनी ही जमीन दूसरी ओर चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस पुल के लिए सड़क के सेंटर बिंदु से दोनों ओर करीब तीस तीस फीट जमीन दोनों ओर की अधिग्रहण करने पर विचार किया जा रहा है।
सर्वे कर रही टीम ने रेलवे कालोनी, विजयनगर के आसपास बनी इमारतों की फोटो खींची है। सर्वे कर रही टीम में अनिकेत, कुंतल, गोपीनाथ श्रीवास्तव रहे।
इनसेट
े