इटावा। चिकन की दुकान पर बिजली चोरी की सूचना पर तीन लाइनमैन के साथ छापा मारने गए बिजली विभाग के जेई पर दुकान संचालन के कुछ लोगों के साथ हमला बोल दिया। गाली गलौच कर उनके साथ मारपीट की। जेई ने दुकान संचालक के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर के सुंदरपुर सबस्टेशन पर तैनात जेई विष्णु कुमार रविवार शाम करीब 7:30 बजे तीन तकिया मोहल्ला में जांच करने गए थे। उन्हें एक चिकन की दुकान में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। जेई के साथ कर्मचारी टिल्लू, जितेंद्र व देवेंद्र भी थी।
दुकान पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। उन्होंने जेई से कटिया हटाकर दी। दुकान संचालक को बुलाकर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर दुकान संचालक ने गाली गलौज शुरू कर दी और कुछ लोगों को बुला लिया। लोगों ने आते ही उसने जेई और लाइनमैन पर हमला बोल दिया। जेई की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को दबोच लिया। एक्सईएन राहुल बाबू ने बताया कि जांच करने गई टीम पर हमला किया गया है। हमलावर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। सदर कोतवाली प्रभारी अनिलमणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।