फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 गांवों के 26 हजार घरों में पहुंचेगा नलों से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 62 गांवों के 26094 घरों में अब पीने के पानी की किल्लत नहीं रहेगी। जल जीवन मिशन योजना के तहत इन घरों में 15 दिन के अंदर पेयजल कनेक्शन शुरू हो जाएंगे। शासन इस कार्य के लिए करीब 36 करोड़ स्वीकृत किए हैं। छह महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, 62 गांवों की यह पेयजल योजनाएं ग्राम पंचायतें संचालित कर रही हैं। पेयजल कनेक्शन न होने से लोगों को अभी सरकारी नलों से पानी ढोना पड़ रहा है। गत जून महीने में जल निगम ने पेयजल कनेक्शन आदि अन्य कार्य के लिए शासन से करीब 36 करोड़ रुपये की मांग की थी। जिसे स्वीकृति मिल गई है। जलनिगम अष्टम शाखा के नवागत अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि योजना की स्वीकृति मिलने से अब 15 दिन के अंदर काम शुरू करा दिया जाएगा। छह महीने के भीतर काम को पूरा करके लोगों को उनके घर पर पीने का पानी मुहैया करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें