फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई के डाक्टर समेत 28 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में मंगलवार को सैफई के एक डॉक्टर समेत कुल 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं भरथना के पूर्व पालिका चेयरमैन के पुत्र की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2143 हो गई है। हालांकि बीते कुछ दिनों के सापेक्ष मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या कम रही। इससे लोगों को कुछ राहत अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सैफई के एक डॉक्टर समेत 28 कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में यह संख्या बढ़कर 2143 पहुंच गई है। मंगलवार को सबसे ज्यादा शहर की शिवा कालोनी में 9, सिंधी कालोनी भरथना में 3, रेल मंडी जसवंतनगर व अशोक नगर में 2-2 संक्रमित मिले। जबकि बैरून कटरा, कटरा बल सिंह, फ्रेंड्स कालोनी, राधे-राधे कालोनी भरथना चौराहा, रामलीला रोड, हेंवरा, आजाद रोड भरथना, एक्सिस बैंक भरथना, लखनपुरा पछायगांव व अवारी-उदी में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
भरथना के पूर्व पालिका चेयरमैन के पुत्र सहित पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटव पाई गई है। स्वास्थ्य टीम ने 25 लोगों की जांच की थी। इनमें भरथना के मोहल्ला आजाद रोड निवासी पूर्व चेयरमैन के 30 वर्षीय पुत्र, एक्सिस बैंक में कार्यरत उदी निवासी 21 वर्षीय कर्मी के पॉजिटिव आने पर घर पर आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

नगर के सिंधी कॉलोनी में भी तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के दिशा निर्देशन में डॉ सुरेश चंद्रा, आलोक यादव आदि ने स्वास्थ्य टीम के साथ कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की जांच की और घर में आइसोलेट किए गए लोगों को निर्धारित गाइड लाइन की जानकारी देकर कड़ाई पालन करने को कहा।
जांच टीम के डॉ रवि राजपूत, लैब टेक्नीशियन विजय कुमार, सुपरवाइजर मोहम्मद अजहर, वीनस, विकास आदि ने संबंधित मोहल्लों में जाकर कुल 25 व्यक्तियों की कोविड-19 की जांच के सैंपल लिए। उधर, नगर पालिका परिषद के कोविड 19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह की देखरेख में विभिन मोहल्लो में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई।
जसवंतनगर कस्बा क्षेत्र में लुधपुरा तिराहे समीप एक ही परिवार की सास बहू कोरोना पॉजिटिव पाई गई। 26 वर्षीय बहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है और उनकी 48 वर्षीय सास के पति प्रधान हैं। उधर बलरई थाना परिसर में कल एक सीसीटीएनएस ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उपजिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बन्धु ने मंगलवार को बलरई थाना स्टाफ का एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें 24 वर्षीय कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिस कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पूर्व में पॉजिटिव पाए गए एक अन्य कांस्टेबल का रूम मेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें