फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर निकाली संदेश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/भरथना। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यालय पर झंडारोहण के बाद कांग्रेस संदेश यात्रा निकाली गई। नगर पालिका चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, साबित गंज चौराहा, तहसील चौराहा से वापस कार्यालय आते समय रास्ते में पंफ्लेट बांटे गए। उधर, भरथना में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस 136 वर्षों से लगातार जनसेवा के प्रति तत्पर रही है। मूल उद्देश्य लोगों की सेवा, समाज में समरसता, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर काम करने का रहा है। वर्तमान सरकार किसानों मजदूरों का हक छीन कर उन्हें बर्बाद करने का काम कर रही है।
शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक देश हित में जो भी संभव हुआ है, वह करने का प्रयास किया। आज कुछ लोग कांग्रेस की विचारधारा को तोड़ने का काम करना चाहते हैं। विचारधाराएं कभी खत्म नहीं होती और कांग्रेस की विचारधारा हमेशा भारत की जनता के मन में रहेगी। इस दौरान उदय भान सिंह यादव, राशिद खान, हंसमुखी शंखवार, कोमल सिंह कुशवाहा, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, सुरेश शाक्य, विष्णु कांत मिश्रा, अरुण यादव व कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भरथना में कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सुखराम सिंधी, यशपाल सिंह यादव, श्रीचंद्र गोस्वामी, बुद्धू सिंह पाल, सुधा पोरवाल, रामलली, सतीश पोरवाल, कुलदीप पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें