फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ कोरोना संक्रमित मिले, नौ हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में छह महिलाओं समेत आठ कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, नौ संक्रमितों ने बीमारी से जंग जीती है। अभी तक जिले में 5705 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 5513 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 104 लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 88 हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 2 लाख 87 हजार 295 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सोमवार को मिले संक्रमितों में मोतीझील कालोनी में 13 वर्षीय किशोर, कछपुरा में 60 वर्षीय वृद्ध, फ्रेंडस कालोनी में 30 वर्षीय महिला, पुरविया टोला में 27 वर्षीय महिला, सैफई मेडिकल कालेज में 28 वर्षीय महिला, दुर्गापुरा महेवा में 50 वर्षीय महिला,एसएसपीएस इंटर कालेज मे 14 वर्षीय छात्रा,जगदीशपुरा रोड बकेवर में 27 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें